लखीमपुर खीरी: आज पूछताछ के लिए जा सकते हैं आशीष मिश्रा, केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर पुलिस ने लगाया नया नोटिस
लखीमपुर खीरी हिंसा: आज यूपी पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं आशीष मिश्रा, केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर लगाया नया नोटिस
लखनऊ, 09 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'तेनी' के बेटे आशीष मिश्रा शनिवार (09 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर नया नोटिस लगाया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को सुबह 11 बजे यूपी पुलिस के सामने पूछताछ के लिए आशीष मिश्रा पेश होंगे। आशीष मिश्रा को पहले शुक्रवार (08 अक्टूबर) को पुलिस ने आरोपी नहीं बल्कि गवाह के तौर पर तलब किया था, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश होने में नाकाम रहे।
Recommended Video

आखिर 08 अक्टूबर को पूछताछ के लिए क्यों नहीं पेश हुए आशीष मिश्रा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा आशीष मिश्रा 'स्वास्थ्य कारणों' के कारण पुलिस को रिपोर्ट करने में असमर्थ था। इसके बाद यूपी पुलिस ने मंत्री अजय मिश्रा के आवास के बाहर नया नोटिस चस्पा कर उनके बेटे आशीष मिश्रा को 09 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
समन के बावजूद आशीष मिश्रा शुक्रवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने नहीं गए। उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम आशीष के लिए लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में घंटों इंतजार कर रहा थी। आशीष मिश्रा को शुक्रवार की सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए जाना था। लेकिन वह नहीं गए। हालांकि वह इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ टीवी चैनलों पर अपनी बेगुनाही के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए।
आशीष के पिता अजय मिश्रा ने बाद में लखनऊ हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन शनिवार को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराएगा।
लखीमपुर खीरी हिंसा केस में आशीष मिश्रा पर क्या है आरोप
आशीष मिश्रा का नाम एफआईआर में उन आरोपों के बाद दर्ज किया गया था, जिनमें आरोप लगाया गया था कि रविवार (03 अक्टूबर ) को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में आशीष मिश्रा सवार थे।
लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान 03 अक्टूबर को हिंसा भड़क गई थी। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के दौरान ये हिंसा भड़की थी। जिसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किसानों ने हत्या का आरोपी अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को बताया है।












Click it and Unblock the Notifications