लखीमपुर की घटना पर बोले कुमार विश्वास- देश के दुश्मनों को अवसर न दें, कुछ ऐसा न हो जिससे तल्ख़ी बढ़े
लखनऊ, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा आंदोलन के नेताओं व सरकार के प्रमुख लोगों से अनुरोध है कि बेहद शांत मन से स्थिति संभालें।

कुमार विश्वास ने आगे लिखा
पूरा देश दुखी है।किसानों-नागरिकों की मृत्यु का दुःख गहरा है अतः एक दूसरे के साथ बेहद संवेदनशीलता व सच के साथ पेश आएँ।देश के दुश्मनों को अवसर न दें। अब आगे कुछ ऐसा न हो जिससे तल्ख़ी बढ़े।
कुमार विश्वास ने वरुण गांधी के ट्वीट को टैग भी किया है जिसमें गांधी ने लिखा है -लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन करता हूँ।
कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा और जो नेता वोट की लालच में गिद्ध बनकर मंडरा रहे है लाशों पर उनका क्या भैया ? एक फैन ने लिखा आपको पता है पूरा प्रयास तल्खी बढ़ाने के लिए ही है...।
रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई थी ये घटना
बता दें रविवार शाम लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्वामी प्रसद मौर्या वहां दौरा करने पहुंचे थे। जहां मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इसी दौरान कथित तौर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया था।
इस घटना में हुई हिंसा में चार किसानों, एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हुई है। मामले में आशीष समेत 14 लोगों के खिलाफ तिकुनिया पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना से विपक्ष को योगी सरकार पर की खिलाफत करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। लखीमपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी विपक्षी नेता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे बाजी कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों में इस घटना के विरोध स्वरूप कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications