लव जेहाद की शिकार पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गलत धर्म बताकर विवाह का मामला सामने आया है। कानपुर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे अपना गलत धर्म बताकर उससे विवाह कर लिया है।

indian-wedding

पीड़िता लड़की लखनऊ के तिवारीगंज इलाके की है। वह यहां एक हॉस्टल में खाना बनाती है। युवती का आरोप है कि पास में रहने वाले एक युवक जिसने खुद को हिंदू बताकर उसे अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया।

पीड़िता का आरोप है कि विक्की जिसका असली नाम सैफ है यह उसे तब पता चला जब उसने विक्की का पुराना वोटर कार्ड देखा। उसने बताया कि वोटर कार्ड में फोटो तो विक्की की है लेकिन नाम सैफ लिखा था।

सैफ ने लड़की से हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया और जब उसकी हकीकत सामने आयी तो उसने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरु कर दिया।

पीड़ित युवती ने सैफ से धर्म बदलने की बात से साफ इनकार कर दिया और जब पीड़िता ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो वह फरार हो गया।

लेकिन इन सबके बीच पीड़िता कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है लेकिन लखनऊ पुलिस पीड़िता से कानपुर में शिकायत करने की बात कह रही है। जबकि कानपुर पुलिस का कहना है कि विवाह लखनऊ से हुआ है तो शिकायत भी वहीं दर्ज होगी।

इन सब के बीच पीड़िता इंसाफ के लिए कानपुर के किदवई नगर और चिनहट पुलिस चौकी के चक्कर लगा रही है। वहीं लड़के ने अपना जो पता बताया है उस जगह रहने वाले लोगों ने विक्की या सैफ नाम के किसी भी बेटे के होने से साफ इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+