मुजफ्फरनगर में महिला कॉन्सटेबल ने लगा ली फांसी, शहर में मौजूद पति करता रहा फोन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में पुलिस वालों की आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक ओर जहां सीनियर अधिकारियों में लखनऊ के आईजी और कानपुर के एसपी ने मौत को गले लगा लिया था वहीं हाल ही में कई महिला कॉन्सटेबलों ने आत्महत्या कर ली। ऐसा ही एक मामला मुज़फ्फरनगर से सामने आया है जहां थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में एक मकान की छत से एक महिला कॉस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। मृतक महिला कॉन्स्टेबल कोतवाली सिटी में तैनात थी। मकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मुज़फ्फरनगर की सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत कालोनी स्तिथ एक मकान में एक महिला कांस्टेबल का शव मकान की छत से लटका मिला। मृतक महिला कांस्टेबल अनीता सिंह शहर कोतवाली में तैनात थी। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। इसी मकान की बालकनी में छत के कुंडे में बंधे झूले की रस्सी से फंदा लगा हुआ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं वही मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि अनीता नाम की महिला कांस्टेबल है जिसका शव मकान के बाहर फंदे से लटका मिला है। इस मामले में गहनता से जाँच पड़ताल की जा रही है।
वहीं मृतक महिला कॉन्स्टेबल का पति शिवांक भी मुज़फ्फरनगर आया हुआ था जो गाजियाबाद में रेलवे विभाग में नौकरी करता है। मृतक महिला कॉन्स्टेबल के पति का कहना है कि वो आज मुज़फ्फरनगर में एसएसपी से मिलने के लिए पंहुचा था क्योंकि शिवांक अपनी पत्नी का ट्रांसफर भी गाजियाबाद कराना चाहता था। उसका कहना हैं की जब उसने अपनी पत्नी अनीता को कई बार फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन नहीं रिसीव किया जिसके बाद जब वो घर पंहुचा तो उसने देखा की उसकी पत्नी अनीता का शव फंदे पर लटका हुआ था। बहरहाल पुलिस ने मृतक महिला कॉन्स्टेबल के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बता दें कि इस बीच पुलिस कर्मियों की आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं जिसमें इसी सितंबर माह के पहले हफ्ते में बांदा की एक महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली थी जिसका आरोप उसने थाने के ही चार सिपाहियों पर लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications