कुमार विश्वास बोले, 'शिवपाल सिंह और मैं अपनी-अपनी पार्टी के आडवाणी हैं'
इटावा। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पार्टी राज्यसभा न भेजे जाने का दर्द मौका मिलने पर जाहिर कर ही देते हैं। मंगलवार एक कार्यक्रम में विश्वास ने खुद को आम आदमी पार्टी का आडवाणी बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव को भी अपनी पार्टी का आडवाणी बताया। मंगलवार को इटावा में शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया था।

जहां पर कवि कुमार विश्वास को भी आमंत्रित किया गया था। सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार विश्वास ने कहा, 'मेरे लफ्जों पे मरते थे वो अब कहते हैं.. मत बोलो।' कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी और शिवपाल की अपनी पार्टियों स्थिति एक जैसी है। जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में खून-पसीना एक कर दिया नेतृत्व ने उनको पार्टी से किनारे कर दिया।
कुमार विश्वास ने कविता के माध्यम से कहा, 'पुरानी दोस्ती को इस नई ताकत से मत तौलो, ये संबंधों की तुरपाई है षडयंत्रों से मत खोलो, मेरे लहजे की छैनी से गढ़े कुछ देवता जो कल मेरे लफ्जों पे मरते थे, वो अब कहते हैं मत बोलो।' कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने बताया कि 2004 में आया था तो उस समय मुख्यमंत्री मुलायम सिंह थे। उस दौरान कविता में मंत्री का विरोध किया तो उन्होंने सुरक्षा के साथ भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications