पद्मावती: दीपिका और भंसाली के सिर पर क्षत्रिय समाज ने रखा 5 करोड़ का इनाम
मेरठ। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती विवादों में घिरी हुई है। क्षत्रिय समाज के लोग इस फिल्म में रानी पद्मावती के चित्रण को गलत तरीके से दर्शाये जाने का आरोप लगाया है और लगातार मांग कर रहे हैं कि इस फ़िल्म पर सरकार रोक लगाये।

इसी कड़ी में क्षत्रिय समाज के ठाकुर अभिषेक सोम ने विवादित बयान देते हुए फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजय लीला बंसाली की गर्दन काटने वाले को क्षत्रिय समाज की ओर से 5 करोड़ रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया है।

अभिषेक सोम ने कहा कि ये फ़िल्म वापस ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि दीपिका को नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस फ़िल्म पर रोक लगाई जाए। बता दें कि ठाकुर अभिषेक सोम क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखते हैं ओर ठाकुर चौबीसी से जुड़े है। उन्होंने दावा किया कि वो समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications