OPINION: जानिए क्या है यूपी सरकार की 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना', कौन उठा सकता है लाभ
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है। इनमें से ही एक है 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना'। इस योजना के तहत गरीब तबके के बच्चों को फ्री में यूपीएससी, सीडीएस और नीट समेत अन्य तियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब जरूरतमंद छात्रों को फ्री में कोचिंग देकर युवाओं को सशक्त बनाना है। आइए जानते हैं कैसे उठाया जा सकता है इसका लाभ?

जानिए क्या है योजना?
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार ने आईएएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस और जेईई आदि 10 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। बता दें कि इस योजना में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कोचिंग की भी सुविधा छात्रों को दी जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जिला लेवल पर कोचिंग सेंटर भी स्थापित कर दिए गए हैं।
कौन उठा सकता है लाभ, किन डॉक्यूमेट्स की पड़ेगी जरुरत?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। ध्यान दें कि इस योजना का लाभ अर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले छात्र ही उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और मार्कशीट की जरुरत पड़ेगी।
कैसे करें अप्लाई?
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले यूपी सरकार की साइट abhyuday.up.gov.in जाना होगा। यहां सिज कोर्स की कोचिंग करना है उसे पर क्लिक कर दें। अब मांगी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। खास बात यह है कि यहां कोर्स के सिलेबस से संबंधित नोट्स भी मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications