कितनी संपत्ति की मालकिन हैं केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल? जानिए सबकुछ

लखनऊ, मार्च 10। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश से एक बुरी खबर जरूर रही है। वो ये कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने करीब 7 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है। यूपी में हुए इस बड़े उलटफेर के बाद पल्लवी पटेल की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार जताया है और हार को स्वीकार किया है।

अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं पल्लवी पटेल

अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं पल्लवी पटेल

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम को हराकर हीरो बनीं पल्लवी पटेल भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल की मुखिया और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। मीडिया में अक्सर यह खबरें आती रहती हैं कि पल्लवी पटेल का अनुप्रिया पटेल से काफी विवाद रहता है और इसी वजह से वो समाजवादी पार्टी का हिस्सा बनी। समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अब उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

3.35 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं पल्लवी पटेल

3.35 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं पल्लवी पटेल

आपको बता दें कि पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ बीते आठ फरवरी को अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपने बारे में कई अहम जानकारियां दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 3.35 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दर्शनशास्त्र की डिग्री है और उनकी आमदनी का जरिया उनका बिजनेस है। पल्लवी पटेल की मां का नाम कृष्णा पटेल है और उनके पिता का नाम सोनेवाल पटेल है।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: कौन हैं Pallavi Patel, जिन्होंने Keshav Maurya को हरा दिया | वनइंडिया हिंदी
    अपना दल का गठन किया था पल्लवी ने

    अपना दल का गठन किया था पल्लवी ने

    पल्लवी पटेल को लेकर एक और अहम जानकारी यह है कि अपना दल का गठन उन्होंने ही किया था, लेकिन दोनों बहनों के बीच पार्टी के वर्चस्व की जंग चलती रही। आखिर में पल्लवी पटेल ने अपना दल से अलग होकर अपना दल कमरेवादी नाम से एक पार्टी बनाई और समाजवादी पार्टी के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन कराया। पल्लवी की पार्टी की अध्यक्ष उनकी मां कृष्णा पटेल हैं। इन सब जानकारी के बाद डिप्टी सीएम को हराने के बाद पल्लवी काफी चर्चाओं में आ गई हैं।

    ये भी पढ़ें: UP Election Results 2022: आजमगढ़ में सपा ने किया क्लीन स्वीप, सभी 10 सीटों पर जमाया कब्जा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+