जानिए Akasa Airline के बारे में जो आज से शुरू करेगी छोटे शहरों से हवाई सेवा,CM योगी ने कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में अकासा एयर की सेवाएं आज से शुरू हो जाएंगी। प्लानिंग के तहत यूपी में कई छोटे शहरों से यह एयरलाइन अपनी उड़ानें शुरू करेगी जिसका लाभ लोग आसानी से उठा सकेंगे।

योगी आदित्यनाथ

Akasa Air services starting from Lucknow : उत्तर प्रदेश में छोटे शहरों को बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार का दावा है कि अकासा एयर अब यूपी की छोटे शहरों से अपनी उड़ाने शुरू करेगी। इसी क्रम में सबसे पहले लखनऊ से इसकी शुरूआत की जा रही है। दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ही इसका ऐलान किया था। सोमवार को लखनऊ से अकासा एयर की उड़ाने शुरू हो जाएंगी।

लखनऊ से आज से शुरू हुई अकासा की सेवाएं

घरेलू वाहक अकासा एयर के अधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ से एयरलाइन की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहला प्रतीकात्मक बोर्डिंग बास देकर बधाई दी। सीएम ने कहा कि 25 दिसंबर को लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है।

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर हुई थी इसकी घोषणा

योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा शुरू की जा रही है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'उड़ान' योजना से उत्तर प्रदेश को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में चप्पल पहनने वाले आम आदमी के लिए हवाई यात्रा और बेहतर हवाई सेवा का प्रधानमंत्री का सपना अब साकार हो रहा है।

छोटे शहरों को मिलेगी बेहतर एयर कनेक्टिविटी

योगी ने कहा कि अकासा एयर की सेवा को वाराणसी से भी जोड़ा जाए। सीएम ने राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक कहा कि राज्य सरकार 10 नए एयरपोर्ट बनवा रही है। अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र जैसे इलाकों में हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. उन्होंने कहा कि चित्रकूट में काफी ऊंचाई पर हवाईअड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने एयर अकासा के अधिकारियों से कहा कि लखनऊ, वाराणसी या कुशीनगर से काठमांडू तक हवाई सेवा शुरू की जाए।

Recommended Video

      CM Yogi ने गोरखपुर में Shelters का किया निरिक्षण | वनइंडिया हिंदी #SHORTS

      अकासा के प्रतिनिधिमंडल ने की थी योगी से मुलाकात

      दरअसल दो दिनों पहले ही यूपी की राजधनी लखनऊ में अकासा एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे, सह-संस्थापक नीलू खत्री, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर, उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह और कई अन्य शीर्ष अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+