'लिप्स्टिक लगाती और सूट पहनती तो पापा मुझे और मम्मी को मारते थे, स्कूल में टीचर डांस करवाता था'
Recommended Video

लखनऊ। कुछ दिनों पहले लखनऊ में एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की गई। महज 18 मिनट की इस फिल्म का नाम 'क्या कसूर' है। इस शॉर्ट फिल्म की जो सबसे बड़ी खासियत है वो ये है इसमें एक किन्नर की दर्दनाक कहानी बयां की गई है। इससे भी खास बात ये कि इस फिल्म को उसी किन्नर ने डायरेक्ट किया है और लीड रोल में भी वही है। जी हां हम बात कर रहे हैं लखनऊ में किन्नरों की गुरू पायल सिंह की जिसने अपनी दर्दनाक कहानी बयां की है। पायल ने बताया कि कैसे उनके स्कूल में टीचर डांस करवाता था और घर पर पिता जी पीटते थे। पायल ने बताया कि जब भी लिप्स्टिक लगाती तो पापा मेरी मम्मी को मारते।

मेरे किन्नर होने की खीज मम्मी पर उतारते थे पापा
अपने जिंदगी के गुजरे दिनों (खासकर बचपन) की बातों का जिक्र करते हुए पायल भावुक हो गई। पायल ने बताया कि उसके पिता सेना में ड्राइवर थे। उसकी मां शांति सिंह गृहणी थीं। हालांकि अब दोनों इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फिर भी पायल उन्हें बहुत याद करती हैं। 37 वर्षीय पायल ने कहा कि "मैं यूपी के उन्नाव के गांव बहरामऊ की रहने वाली हूं। तीन बच्चों में मैं दूसरे नंबर पर थी। मेरे जन्म के साथ ही मेरे परिवार को मेरे किन्नर होने की बात पता थी। मेरे पापा खासकर इस बात से बहुत गुस्से में रहते थे। मोहल्ले के लोग उन्हें किन्नर का बाप कहकर चिढ़ाते थे। इस पूरी खीज को वे मेरी मां पर उतारते थे। वो उन्हें बहुत पीटते थे। मैं बड़ी हुई तो मेरे साथ भी मारपीट करने लगे। तब मुझे समझ नहीं आता था कि पापा इतना गुस्सा क्यों करते हैं।"

स्कूल में टीचर करवाता था डांस
पायल ने बताया कि जब वो स्कूल पढ़ने जाती थीं तो टीचर उनसे डांस करवाता था। लंच के टाइम में उसे गाना गाने को कहते थे। जब वो पढ़ने को कहती तो टीचर कहा करते थे कि यहीं तुम्हारी पढ़ाई है। इसी हरकतों से तंग आकर पायल ने पढ़ाई छोड़ दी। आपको बता दें कि पायल सिर्फ आठवीं तक पढ़ी हैं। पायन ने बताया कि "मेरे स्कूल न जाने के फैसले पर पिताजी बहुत गुस्सा हुए थे। उन्होंने मुझसे कई दिनों तक बात करना बंद कर दिया था।"

पापा मम्मी से कहते- क्या पैदा कर दिया तुमने
पायल बताती हैं, "पापा को मेरा सूट पहनना, लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं था। वे नहीं चाहते थे मैं लड़की वाली ड्रेस पहनूं। मेरी मम्मी मेरा सपोर्ट करती थीं। इस पर पापा गुस्से में उन्हें मारते थे। वो कहते थे- ये कैसा बच्चा पैदा किया है, समझ नहीं आता।" पायल ने बताया कि "एक दिन पापा ने गुस्से में मां को खूब मारा। मैं बचाव के लिए आगे बढ़ी तो मुझे भी पीटा। मैं तब 13 साल की थी।












Click it and Unblock the Notifications