KGMU Conversion Case: केजीएमयू धर्मांतरण केस में आरोपी डॉक्टर ने उगले राज़, लैपटॉप-मोबाइल से मिले अहम सबूत
KGMU Conversion Case: केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सुरक्षा कारणों की वजह से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अब तक कई खुलासे किए हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। मोबाइल से कई चैट्स और नंबर डिलीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। फॉरेंसिक टीम डिलीट डेटा रिकवर कर रही है, जिसके बाद अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

KGMU Conversion Case: धर्मांतरण के सवालों पर चुप्पी
- सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ (STF) ने भी रमीज से अलग से पूछताछ की है। उससे धर्मांतरण के अलावा पारिवारिक बैकग्राउंड, सोशल सर्कल समेत कई सवाल पूछे हैं।
- धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपों पर उसने अब तक कोई जवाब नहीं हिया है। कई अहम सवालों पर आरोपी ने चुप्पी साध रखी है।
- पुलिस उसकी नेपाल सीमा तक संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि फरारी के नेटवर्क और मददगारों का पता लगाया जा सके।
KGMU Conversion Case: डॉ. परवेज से संपर्क पर नहीं दिया जवाब
पुलिस सूत्रों ने बताया महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोपों पर आरोपी डॉक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया है। आगरा में डॉक्टर परवेज से कथित कनेक्शन पर उसने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। ज्यादातर सवालों पर वह टालमटोल कर रहा है। पुलिस ने उससे फरारी के दौरान किन-किन शहरों में रहने और नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने में मदद करने वालों के बारे में भी पूछताछ की।
माता-पिता की भूमिका से इनकार
पूछताछ के दौरान आरोपी ने धर्मांतरण में अपने माता-पिता की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। उसने माना कि वह पीड़िता के संपर्क में था और दोनों की मुलाकातें होती थीं। धर्मांतरण के प्रयास में परिवार की संलिप्तता को सिरे से खारिज किया। उसने कहा कि उसके परिवार को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी। ।
पीड़िता से आमना-सामना नहीं
पुलिस ने अब तक रमीज का पीड़िता से सामना नहीं कराया है। पीड़िता ने भी आरोपी से मिलने से इनकार कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने उससे इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप से जुड़ाव, दिल्ली विस्फोट कांड के आरोपी परवेज से संपर्क, दो महिला डॉक्टरों से बातचीत और फरारी में मददगारों को लेकर भी सवाल किए थे। छांगुर कनेक्शन पर भी पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान रमीज से पूछताछ का सिलसिला जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर केस में बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications