कांग्रेस पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, बोले- रायबरेली और अमेठी ने गांधी परिवार को आईना दिखाया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में देरी कर रही है उसको लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रायबरेली और अमेठी की जनता गांधी परिवार को ऐसा आईना दिखाया है कि इस परिवार को दिन में तारे नज़र आते हैं।
अबकी बार चार सौ पार। इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि इंडी गठबंधन में भ्रष्टाचार करने वाले लोग हैं, ये भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले लोग नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 4 जून को भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दल 400 के आंकड़े को पार करेंगे और एक बार फिर से मोदी सरकार आएगी।

यही नहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपासपा, बसपा और कांग्रेस 2024 में खाता भी नहीं खोल पाएंगे। इन तीनों पार्टी के एक भी उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में जीत नहीं मिलेगी।
अहम बात है कि अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है लेकिन इसके बाद भी पार्टी यहां से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में असमंजश की स्थिति में है। पार्टी किसी भी तरह के फैसले से पहले सोच रही है। दरअसल राहुल गांधी पिछले चुनाव में अमेठी से हार गए थे, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के लिए यहां फैसला लेना मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, ऐसे में किसी भी दल के लिए केंद्र की सत्ता तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश का किला फतह करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। पीएम मोदी ने रविवार को मेरठ से भाजपा के चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications