अखिलेश सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जांच होगी: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने पीडब्ल्यू मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आज बैठक की और सभी को काम में ईमानदारी रखने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने पिछली सरकार के कामों की जांच की बात भी कही।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यू मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपना कार्यभार संभालने के बाद आज कहा कि अखिलेश सरकार में हुए कामों की जांच होगी। मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बनीं सड़कों की जांच कराई जा सकती है। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की जांच की भी बात कही है।

अखिलेश सरकार में बनी सड़कों की जांच होगी: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यू मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आज बैठक की और सभी को काम में ईमानदारी रखने की शपथ भी दिलाई। अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को चुनाव प्रचार के दौरान अपनी बड़ी योजना की तरह पेश किया था लेकिन अब मोर्य ने उनकी इस योजना पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी सड़कों और हाइवों के निर्माण के दौरान यदि किसी अनियमितता की बात सामने आती है तो उसकी जांच की जाएगी।

एक्शन के मूड में योगी सरकार
रविवार को शपथ-ग्रहण के बाद से ही लगातार मंत्रालयों और अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री इस समय एक्शन मूड में दिख रहे हैं। पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं एंटी रोमियो स्क्वायड लगातर प्रदेश भर में सड़को पर ठाली दिख रहे युवाओं को गिरफ्तार कर रहा है। इसके अलावा नई सरकार प्रदेश में सरकारी बाबुओं के दफ्तर में पान-मसाला खाने को भी बैन कर चुकी है।

सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही लोक सेवा आयोग में भी हड़कंप शुरू हो गया है। अखिलेश सरकार में हुई 24 भर्तियों के साक्षात्कार पर भाजपा की सरकार ने रोक लगा दी है। सूबे के मुख्य सचिव के आदेश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी भर्तियों के साक्षात्कार निरस्त कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+