जम्मू हादसे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जाहिर किया दुख
श्रीनगर में जिस तरह से आज बड़ा सड़क हादसा हुआ उसपर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जाहिर किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहरी खाई में गिरने से हुए हादसे में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांतिः।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के रामबनजिले में आज बड़ा हादसा सामने आया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामबन नेशनल हाईवे पर एक एसयूवी कार फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमे दस लोगों की जान चली गई। तवेरा गाड़ी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी।

हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से काफी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन कुल 10 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में कार चालक बलवान सिंह और बिहार के चंपारण के विपिन भी शामिल हैं।
हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा पुलिस, एसडीआरएफ के जवान मौके पर हैं और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उस दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक से बात की, हाइवे पर यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिससे 10 लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications