UP News: घोषणा पत्र समिति की बैठक में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य, कई मु्द्दों पर हुई चर्चा
UP News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी महीने 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव जीतने के लिए धुआंधार प्रचार कर रही है।
बीजेपी के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए बैठकें कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए।

140 करोड़ परिवार जनों के विकास को समर्पित घोषणा पत्र पर हुई व्यापक चर्चा
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक में कई मु्द्दों पर चर्चा हुई। मोदी की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए देश के 140 करोड़ परिवार जनों के विकास को समर्पित घोषणा पत्र पर व्यापक चर्चा हुई।
आज भाजपा कार्यालय, नई दिल्ली में यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री @rajnathsingh जी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव-2024 हेतु भाजपा चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक में प्रतिभाग किया और मोदी की गारंटी सुनिश्चित करने हेतु देश के 140 करोड़ परिवार जनों के विकास को समर्पित घोषणा पत्र पर… pic.twitter.com/vBi1s2Y0lx
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) April 4, 2024
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद, बोले- पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी












Click it and Unblock the Notifications