अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद, बोले- पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वो अपने परिवार के अलावा किसी का भला नहीं चाहते हैं। कल से मैं देख रहा हूं मुरादाबाद से रामपुर में चाचा-भतीजे में जंग छिड़ी है, जंग छिड़ी है या नहीं छिड़ी है समझ नहीं आ रहा है।
केशव प्रसाद ने कहा कल शाम को किसी को टिकट, आज किसी को टिकट, कल किसी को टिकट, मतलब उनके पास ना टिकट लेने वाले हैं, ना चुनाव लड़ने वाले हैं, ना जीतने वाले हैं, इसलिए उनकी जमानत जब्त कराने की जिम्मेदारी आपकी है।

ये इंडी गठबंधन जो कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली को अपनी जागीर समझती थी, आप बताइए उनकी पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी लिस्ट जारी हो गई, लेकिन जो कांग्रेस पार्टी कहती है कि हम आजादी की लड़ाई लड़ी है, उस कांग्रेस पार्टी में इतना साहस नहीं है कि वह रायबरेली और अमेठी से अपना प्रत्याशी घोषित कर दे।
बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में रथयात्रा निकाली, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। रथयात्रा की तस्वीरों को साझा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा रामराज है यूपी में। मेरठ में आए राम।। मेरठ में विभिन्न स्थानों पर भाजपा द्वारा निकाली गई रथयात्रा में जनता का आशीर्वाद व अटूट समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए मेरठ वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुन गोविल के नामांकन के बाद जनसभा में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हम सबके सामूहिक प्रयास तथा जनता के आशीर्वाद से श्री अरुण गोविल जी को प्रचंड बहुमत से जिताकर संसद भेजने का काम करिए और प्रधानमंत्री जी के हाथों को मजबूत करिए।












Click it and Unblock the Notifications