भाजपा के गढ़ में केशव मोर्य की सभा में नहीं जुटी भीड़ खाली रही कुर्सियां

मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है।फिर भी यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी जनसभा के लिये लोगों की भीड़ नहीं जुटी।

मिर्जापुर। मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। फिर भी यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी जनसभा के लिये लोगों की भीड़ नहीं जुटी। केशव प्रसाद मौर्य की सभा के लिये लगाई गई एक हजार कुर्सियों में ज्यादातर कुर्सियां खाली ही रहीं। केशव मौर्या की जनसभा में कम भीड़ को लेकर शहर में कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी हैं।

भाजपा के गढ़ में केशव मोर्य सभा में नहीं जुटी भीड़ खाली रही कुर्सियां

यहां की जनसभा से पहले मझवां विधानसभा के आमघाट की जनसभा भी फ्लॉप रही थी। हालांकि चुनार विधानसभा के जमालपुर और मडिहान विधानसभा के राजगढ़ की सभायें सफल रहीं। वहां की सभाओं में लोगों की भीड़ रही जिससे भाजपाइयों में कुछ राहत जरूर है।

सभा में भीड़ न आने का कारण

मिर्जापुर नगर विधान सभा भाजपा का गढ़ है। इसका कारण इस क्षेत्र का बनिया बाहुल्य क्षेत्र होना है। जो भाजपा का परंपरागत वोट बैंक है। यहां से इस वर्ग से मनोज जायसवाल टिकट की रेस में थे। पर भाजपा ने विंध्याचल के पुजारी रत्नाकर मिश्र को टिकट दे दिया। अपने समुदाय से किसी को टिकट न मिलने से व्यापारी वर्ग नाराज हो गया।

भाजपा के गढ़ में केशव मोर्य सभा में नहीं जुटी भीड़ खाली रही कुर्सियां

नामांकन के समय तो भीड़ जुटी, जिससे लगा की लोगों की नाराजगी दूर हो गई है। लेकिन गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा में खाली कुर्सियां बहुत कुछ बयां कर रही हैं। नगर के सिटी क्लब का मैदान भी सिविल लाइन में पड़ता है। जहां तो छोटी पार्टी के नेता भी मैदान को भर देते है। लेकिन केशन मौर्य की सभा में आस-पास के लोग तक नही आये।

वही भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष दो बजे जनसभा स्थल पर आ गए। जबकि अपेक्षा 4 बजे के आस-पास की थी। भीड़ आ रही थी, उससे पहले वो आ गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+