एग्जिट पोल देखकर बुआ याद आई, परिणाम देखकर नानी याद आयेगी : केशव
उत्तर प्रदेश चुनाव के रिजल्ट पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल से कुछ लोगों को बुआ याद आ रही है, रिजल्ट से नानी याद आ जाएगी।
इलाहाबाद। यूपी भाजपा अध्यक्ष व फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। केशव ने एग्जिट पोल आने के बाद देर रात सोशल मीडिया पर राजनैतिक दलों पर निशाना साधा। केशव मौर्य ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुये कई ट्वीट किये। केशव ने कहा कि एग्जिट पोल देखकर कुछ लोगों को बुआ याद आ रही है, परिणाम देख कर के बहुतों को नानी याद आ जाएगी।

यूपी मोदी जी और भाजपामय हो गयी है कमल खिलेगा। केशव ने आगे कहा कि उन्हे प्रदेश के मतदाताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि वह भाजपा सरकार बनायेंगे । जनता ने सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी को सुशासन और विकास के मुद्दे पर नकार दिया है।
खूब हुआ री-ट्वीट
एक ओर केशव ताबड़तोड़ ट्वीट करते रहे तो दूसरी तरफ उनके समर्थकों भी री-ट्वीट करते रहे। जिससे उत्साहित केशव अपने बयानों में कटाक्ष करते रहे। रात भर उनके ट्वीट पर चर्चा का क्रम बना रहा और सुबह भी सैकड़ों री-ट्वीट ने चुनावी रिजल्ट की सरगर्मी बढा दी है।
सपा पराजित भाजपा विजय
केशव मौर्य ने ट्वीट करते हुये कहा कि बसपा से गठबंधन का संकेत देकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने मतगणना से पहले ही सपा की पराजय और भाजपा की विजय स्वीकार कर ली है। सपा पराजित हो गई है और भाजपा की विजय हुई है ।
खूब हो रहा हो-हल्ला
एग्जिट पोल से उत्साही भाजपाइयों ने इलाहाबाद , प्रतापगढ व कौशांबी में जमकर हो-हल्ला करते हुये जीत का जश्न मनाया । हर भाजपाई इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का दावा केशव की तरह ही कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications