यूपी: नोएडा यूनिवर्सिटी से लापता हुआ था कश्मीरी छात्रा, आतंकी बनने का शक
नोएडा। श्रीनगर का छात्र एहतेशाम बिलाल ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से 28 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यूनिवर्सिटी से लापता हुए कश्मीरी छात्र के आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आतंकी संगठन के झंडे के साथ काले कपड़ों में छात्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, पुलिस की मानें तो मामले की जांच पूरी होने तक इस विषय में कुछ कहना ठीक नहीं है।

जानकारी के अुनसार, पिछले दिनों शारदा यूनिवर्सिटी में अफगानी और भारतीय मूल के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान कश्मीर के छात्र एहतेशाम पर भी हमला हुआ था। एहतेशाम बीएमआईटी फर्स्ट ईयर का छात्र है। उसकी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा पिछले हफ्ते ही खत्म हुई थी। वह 28 अक्टूबर को घूमने के लिए निकला था। उसके बाद नॉलेज पार्क स्थित अपने हॉस्टल नहीं पहुंचा। इस मामले में उसके चचेरे भाई मोहिसिन की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की मानें तो उसके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन पुलवामा के पास मिली थी।

सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की तथाकथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया। जिसमें वह एसाल्ट राइफल थामे इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आइएसजेके) नामक आतंकी संगठन के आतंकी के रूप में दिखा गया। पुलिस ने हालांकि कहा है कि जांच पूरी होने तक इस विषय में कुछ कहना ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications