UP News: जमानत का विरोध करने पर महिला एडवोकेट को मार डाला, बाप-बेटे समेत 6 दबोचे गए
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक 40 वर्षीय महिला वकील के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला वकील ने एक अन्य वकील के बेटों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया था।
दरअसल, बीती 3 सितंबर को महिला वकील मोहिनी तोमर लापता हो गई थीं। उनके पति बृजेंद्र तोमर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने मुस्तफा कमिल और उनके बेटों पर आरोप लगाए थे। मोहिनी का शव अगले दिन रेखपुर छोटी नहर में मिला।

मृतका के पति बृजेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी को मुस्तफा कमिल और उनके बेटों से धमकियां मिल रही थीं, क्योंकि वह उनके खिलाफ कोर्ट में जमानत याचिका का विरोध कर रही थीं। कमिल के बेटों पर शिवशंकर नाम के युवक पर हमला करने का आरोप था, और मोहिनी उनके खिलाफ लड़ रही थीं।
मामले में बाप-बेटे समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अपर्णा राजत कौशिक के अनुसार, मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमिल, के बेटे हैदर मुस्तफा, सलमान मुस्तफा, असद मुस्तफा को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके सहयोगी मुन्नाज़िर राफ़ी और केशव मिश्रा को सोमवार (9 सितंबर) को गिरफ्तार किया गया। मोहिनी के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को धमकाया गया था कि वह मामले से हट जाएं, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
वकील समुदाय का विरोध
मोहिनी की हत्या के बाद कासगंज जिले में वकीलों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कसगंज-बरेली राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और मोहिनी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने और न्याय की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications