Kasganj News: जो हाथ लगा उसे पानी से बाहर फेंकता रहा सिपाही, बचाई कईयों की जान, बोला- 'बेहद खौफनाक था वो मंजर
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को मनरेगा द्वारा खोदे गए एक तालाब में एक ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर श्रद्धालु दर्शन करने जा रहे थे ऐसे में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए।
तालाब के पानी में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने के चलते शनिवार शाम तक 23 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं शनिवार शाम तक पंपिंग सेट और ट्रैक्टर लगाकर तालाब का पानी निकाला जाता रहा।

आशंका जताई जा रही है कि अभी कुछ लोगों की लाश पानी के अंदर कीचड़ दबी है, तालाब का पानी निकालने के बाद मरने वालों की पूरी संख्या स्पष्ट हो पाएगी। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे यूपी पुलिस के एक सिपाही की जमकर चर्चा हो रही है।
क्योंकि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे सिपाही को इसकी जानकारी हुई तो वह तुरंत तालाब के पास पहुंचा और ट्राली के नीचे दबे हुए लोगों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। सिपाही के तालाब में कूदने के बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी तालाब में कूदे और ट्रैक्टर ट्राली को उठाने का प्रयास किए।
सिपाही द्वारा बताया गया की ट्राली के नीचे दबने के चलते कई लोगों की तालाब में ही मौत हो गई थी। उसने बताया कि ट्रॉली उठाने के बाद उसके हाथ में जो भी पकड़ में आया उसे वह पानी के बाहर फेंकता गया।
सिपाही द्वारा यह भी बताया गया कि इस दौरान कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कुछ लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मंजर इतना खौफनाक था कि घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि यदि सिपाही समय पर पहुंचकर मदद नहीं किया होता तो कई अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी। सिपाही द्वारा सराहनीय कार्य किए जाने के बाद लोगों द्वारा उसकी जम कर तारीफ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications