Kasganj Mathura Express: कासगंज-मथुरा जं.सवारी गाड़ी का हुआ मार्ग विस्तार, देखें डिटेल
Kasganj Mathura Express NER Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक किया गया है। यह गाड़ी निम्नवत ठहराव एवं समय से चलाई जायेगी।

वापसी यात्रा में, 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी स्टेशन से 19.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.50 बजे, मथुरा जं. से 22.00 बजे, मथुरा कैंट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोड से 23.04 बजे, सिकन्दरा राव से 23.30 बजे, मरहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications