Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे छत्तीसगढ़ के कारसेवक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कही यह बात
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: छत्तीसगढ़ सारंग जिले से आए कारसेवक जिनके पूरे शरीर पर राम नाम गुदा है। वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार को वह अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम पहुंचे।इस दौरान उन्होंने अपने शरीर पर राम नाम गुदवाने की वजह और रामलला के बारे में कई बातें बताईं। इनके शरीर के हर अंग पर राम का नाम, शरीर पर रामनामी चादर, मोर पंख की पगड़ी थी।
मैंने राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था कारसेवकों के बारे में की चर्चा करते हुए यह बताते हैं कि मैं स्वंय एक कारसेवक हूं। मैंने राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था। मैं सन् 85 के बाद जब भी यहां आया। रामलला कब अपने घर में स्थापित होंगे यह दुख हमेशा रहता था। इस दौरान कई बार दर्शन हुए लेकिन मेरे राम ताले में बंद थे। आज वह शुभ घड़ी आ चुकी है जब रामलला के दर्शन हो रहे हैं।

एक एक अंग में राम नाम गुदा हुआ है उन्होंने बताया कि राम मेरे रोेम रोम में हैं। मेरे शरीर के एक एक अंग में राम नाम गुदा हुआ है। यह हमारे समुदाय की संस्कृति व परंपरा है। राम नाम जन्मों तक हमारे साथ रहेगा। हम नहीं भी रहेंगे तब यह नाम आगे बढ़ता रहेगा।
Recommended Video
त्रेतायुग सा महसूस हो रहा उन्होंने कहा कि आज त्रेतायुग सा महसूस हो रहा है। अयोध्या में राम नाम की धुन है। पूरा वातावरण राममय है। राम का जन्म हो रहा है। ऐसा उत्सव मैंने पहले नहीं देखा।
कानपुर से पहुंचे कुछ कारसेवकों ने बातचीत की और कारसेवकपुरम के बारे में विस्तार से चर्चा की।
दीपक शर्मा बताते हैं कि राम मंदिर आंदोलन का केंद्र बिन्दु यही कारसेवकपुरम था। यही से सारी योजना और नीति बनती थी।चाहे वह अशोक सिंघल हो या महंत अवैद्यनाथ सभी ने यहीं नीति निर्धारण का हिस्सा बनें। यह जगह कारसेवकों पर हुई बर्बरता का प्रतीक है। हमने भी कारसेवकों का उत्पीड़न आंखो से देखा है। यहां पूरे देश से कारसेवक आते थे। यहां के बाद वह अयोध्या व देश के अन्य हिस्सों में आते थे। आज हम सभी के लिए गौरव का पल है।












Click it and Unblock the Notifications