Kanwar Yatra को लेकर सुरक्षा अलर्ट, यूपी में 300 से अधिक वाहनों का रूट डायवर्जन, जानिए कहां- कहां से गुजरेंगी
Kanwar Yatra Route Diversion: कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों को आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटन के लिए प्रदेश सरकार ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। इस बीच रात से प्रदेश की कई बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ बड़ी संख्या में भारी वहानों के रूट भी बदले गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक करीब 300 से अधिक बसों का रूट शुक्रवार आधी से बदला जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के लिए अंतिम रूट मैप तैयार कर लिया है।
एनसीआर समेत कौशांबी-बुलंदशहर-अनूपशहर-संभल-मुरादाबाद-बरेली रूट और कौशांबी-बुलंदशहर-अनूपशहर-संभल-मुरादाबाद-बरेली के अलावा मुरादाबाद रुट पर भी बसों का डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा कौशांबी-बुलंदशहर-अनूपशहर-संभल-बिलारी-शाहबाद-रामपुर-बरेली रूट समेत अन्य रूट पर भी बसों को मार्ग में बदलाव किया गया है।

डायवर्जन शुरू होने पर कौशांबी डिपो से गढ़मुक्तेश्वर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, धामपुर व कालागढ़ के लिए संचालित बसों का रूट बदलेगा। वहीं, गाजियाबाद डिपो से बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ व मेरठ के लिए संचालित बसों का रूट बदलेगा।
यूपी के उन शहरों में बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है, जहां से कावड़ यात्रा गुजर रही है। रूट बदलने के चलते यात्रा के समय में बदलाव हुआ है। हालांकि किराए में भी कुछ वृद्धि की गई है।
कहां- कहां बदला बसों का रूट
मोहननगर होते हुए जाने वालीं बसों का संचालन यूपीगेट, एनएच-नौ से होगा।
मोहननगर से भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। जिन शहरों की बसों का संचालन मोहननगर से किया जाता है उन बसों का संचालन यूपी गेट होते हुए एनएच-नौ से किया जाएगा।
कौशांबी डिपो से बरेली का रूट
वर्तमान रूट : कौशांबी-संभल-मुरादाबाद-रामपुर-बरेली
डायवर्जन- कौशांबी-बुलंदशहर-अनूपशहर-संभल-बिलारी-शाहबाद-रामपुर-बरेली
कौशांबी डिपो से कालागढ़ का रूट
वर्तमान रूट- कौशांबी-धामपुर-कालागढ़
डायवर्जन- कौशांबी-किठौर-बिजनौर-चांदपुर-नूरपुर-धामपुर-अफजलगढ़-कालागढ़
कौशांबी डिपो से गढ़मुक्तेशवर का रूट-
वर्तमान रूट- कौशांबी-हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर
डायवर्जन- कौशांबी-बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर
गाजियाबाद डिपो से मेरठ का रूट
वर्तमान रूट- गाजियाबाद-मोहननगर-मोदीनगर-मेरठ
डायवर्जन- गाजियाबाद-दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे-मेरठ
गाजियाबाद डिपो से अलीगढ़ का रूट
वर्तमान रूट- गाजियाबाद-बुलंदशहर-खुर्जा-अलीगढ़
डायवर्जन -लालकुआं-यूपी गेट-लालकुआं-बुलंदशहर-अलीगढ़












Click it and Unblock the Notifications