VIDEO: रुपयों के लेनदेन में हुआ रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते दोनों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

Kanpur, VIDEO: रुपयों के लेनदेन में हुआ रिश्तों का खून!

सनिगवां के सावित्री नगर में रहने वाले नसीम खान का बड़ा बेटा 40 वर्षीय नईम ट्रैवेल्स का काम करता है। उनकी पत्नी 36 वर्षीय शहनाज़ है। नईम का छोटा भाई नदीम घर के बाहर पंक्चर की दुकान चलाता है। पिता नसीम खान ने बताया कि नदीम ने कुछ माह पहले अपने बड़े भाई नईम को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। जिसे नईम नही लौटा रहे थे। इस बात को लेकर घर मे दोनों में आए दिन विवाद होता था।

वहीं शनिवार की सुबह नदीम अपने भाई के कमरे में घुसा और नईम व भाभी शहनाज़ को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर मे हड़कम्प मच गया। जिसके बाद नईम की बहन उजमा ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। आनन-फानन नईम और शहनाज़ को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर सीओ कैंट समेत भारी पुलिसबल पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। वहीं आरोपी नदीम मौके से भाग गया। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें हैलेट में भर्ती करा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । नईम की माँ वसीमा का कहना है की पैसे का लेनदेन था जिसमे नदीम ने पति पत्नी को गोली मार दी।

गोली मारने की सूचना पर एसपी अनुराग आर्या मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसमे आपस में कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली मारने वाला आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+