Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अटल' सम्मान में राजनीति विज्ञान में टॉप करने वाले छात्रों को ये खास तोहफा देखा कानपुर विश्वविद्यालय

कानपुर। कानपुर महानगर ने अपने पूर्व छात्र अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ कुछ और भी सौगातें दी हैं। कानपुर विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विषय के टॉपर को 'अटल स्मृति स्वर्ण पदक' देने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर डीएवी कॉलेज में उनके शैक्षिणिक दस्तावेजों का संग्रहालय बनाया जा रहा है।

अटल सम्मान में राजनीति विज्ञान में टॉप करने वाले छात्रों को ये खास तोहफा देखा कानपुर विश्वविद्यालय

अटल जी के जीवन में कानपुर का विशेष महत्व रहा है। यहां के डीएवी कालेज से उन्होंने सन् 1947 में राजनीति विज्ञान से एमए किया था। कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रस्ताव बनाया है। जिसके तहत राजनीति विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थी को अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके लिये शिक्षक संघ ने अपने कल्याण कोष से विश्वविद्यालय को दो लाख रूपए देने की भी पेशकश की है। अब विश्वविद्यालय यह विचार कर रही है कि अटल गोल्ड मेडल देने की शुरूआत इस सत्र से की जाए अथवा अगले सत्र से।

इसके पहले कानपुर विश्वविद्यालय ने अटल जी की याद में उनके शैक्षिणिक दस्तावेजों को संग्रहालय में रखने का ऐलान भी किया हुआ है। अटल जी ने डीएवी कालेज से शिक्षा प्राप्त की थी। इस कॉलेज में स्मारक बनाया जा रहा है। विश्विद्यालय ने सन् 1993 में अटल जी को डाक्टरेट की मानद उपाधि दी थी। कुलपति प्रो० नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अटल जी की शैक्षिणिक दस्तावेजों की प्रतिलिपि भाजपा नेताओं को सौप दी गई है, जिसे संग्रहालय में रखा जाएगा। जल्द ही उनकी एमए की डिग्री भी संग्रहालय के लिये मुहैया करा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+