सचिव पर तानाशाही का आरोप लगाकर व्यापारियों ने किया हंगामा, सिटी मजिस्ट्रेट से की हाथापाई
कानपुर। गुरुवार को प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी चकरपुर मंडी में आढ़तियों व व्यापरियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर चारों गेटों को बंद करके सचिव संजय प्रजापति को घेर लिया और उन पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका।

चकरपुर मंडी आढ़तियों ने सचिव संजय प्रजापति पर आरोप लगाया है कि मंडी में प्रत्येक आढ़ती लाखों रुपये टैक्स देता है जिसमें आधा प्रतिशत मंडी में लाइट पानी व सफाई के लिये अलग से दिया जाता है, पर सचिव संजय प्रजापति जबसे मंडी में आये है उन्होंने अपनी तानाशाही करनी शुरू कर दी है मंडी में न पानी की न लाइट की न सफाई की कोई व्यवस्था है। शिकायत करने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देते हैं। जानकारी होने पर सचेंडी थाने की फोर्स के साथ सीओ0 ट्रैफिक व भारी पुलिस फोर्स के साथ मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे तभी भीड़ में किसी ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ धक्का मुक्की करने लगा तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले को शांत कराया।


Click it and Unblock the Notifications
