उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कानपुर: रोडवेज कर्मचारियों ने निकाली गायत्री प्रजापति की अर्थी, मुर्दाबाद के नारे लगाकर किया विरोध

रोडवेज विभाग में कर्मचारियों के साथ कई नेताओं ने भी इस विरोध में उनका साथ दिया। गायत्री पर आरोप लगाते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का गायत्री ने बहुत उत्पीड़न किया है।

By Gaurav Dwivedi
Google Oneindia News

कानपुर। गैंगरेप के आरोप में जेल भेजे गए सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भ्रष्टाचार पर विरोध बढ़ने लगा है। कानपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने भी गायत्री प्रजापति का विरोध किया। इन कर्मचारियों ने प्रजापति की अर्थी बनाकर उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

<strong>Read more: हारे विधायकों के घरों में लगा मोदी मैजिक का ताला</strong>Read more: हारे विधायकों के घरों में लगा मोदी मैजिक का ताला

 कानपुर: रोडवेज कर्मचारियों ने निकाली गायत्री प्रजापति की अर्थी, मुर्दाबाद के नारे लगाकर किया विरोध

कानपुर रोडवेज विभाग में कर्मचारियों के साथ कई नेताओं ने भी इस विरोध में उनका साथ दिया। गायत्री पर आरोप लगाते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का गायत्री ने बहुत उत्पीड़न किया है। उनकी इस गुंडागर्दी में सपा सरकार से उनको पूरा समर्थन मिल रहा था। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी गिरफ्तारी जल्दी नहीं हो सकी। बात दें कि गायत्री पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा सरकार पर उंगली उठने के बाद गायत्री गिरफ्तार करके जेल भेजे गए जिससे अब रोडवेज कर्मचारी काफी खुश हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने गायत्री प्रजापति को मृत घोषित कर उनकी अर्थी तक बना डाली और मुर्दाबाद के नारों से उनका जमकर विरोध किया।

<strong>Read more: प्यार की निशानी ताजमहल पर ISIS के नापाक इरादे, उड़ा देने की दी धमकी</strong>Read more: प्यार की निशानी ताजमहल पर ISIS के नापाक इरादे, उड़ा देने की दी धमकी

Comments
English summary
Kanpur Roadways emplyoees protest rape accused Gayatri Prajapati like his funeral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X