सेक्स वर्धक दवा बनाने के काम आते थे सांप, बीटेक छात्र कर रहे थे इनका कारोबार

कानपुर। कानपुर पुलिस ने दो बीटेक के छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को विलुप्त प्रजाति के दो दोमुंहे सांप बरामद हुए है। इन सापों का इस्तेमाल यौन क्षमता बढ़ाने संबंधी दवाइयों में होना था। पुलिस की माने तो सांपों की यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है और इनको मारना प्रतिबंधित है, जिसकी वजह से इनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

Kanpur police have arrested two snake smugglers

एसपी पूर्व अनुराग आर्या ने कहा कि चकेरी थाना क्षेत्र में बीटेक के दो छात्र दोमुंहे सांपों को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जब इनके बैग की तलाशी ली गयी तो दोमुंहा प्रजाति के दो सांप बरामद हुए। एसपी पूर्व की माने तो दोनों सांपों की करीब 20 लाख रुपए है।

ये भी पढे़ं: यूपी: खेत में पड़ा था युवती नग्न शव, धड़ पर नहीं था सिर, रेंग रहे थे कीड़े

एसपी पूर्व ने बताया कि सांपों की यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है और इनको मारना प्रतिबंधित है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इन सांपों को बेचने के लिए राजस्थान से लेकर कानपुर जा रहे थे। पुलिस अब जांच कर रही है की दोनों छात्र कानपुर में इन सांपो को किसे सप्लाई करने वाले थे और इनसे कौन सा प्रोडक्ट बनाया जाता है। दोनों छात्रों के खिलाफ तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इनको जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+