IND-AUS के बीच चल रहा था वर्ल्ड कप का फाइनल, इसी बीच बेटे ने की ऐसी हरकत कि गुस्से में पिता ने घोंट दिया गला

kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटे ने फाइनल मैच के दौरान टीवी को बंद कर दिया था।

जी हां, असल में कानपुर के चकेरी के अहिरवा में गणेश प्रसाद (पिता) और दीपक निषाद (बेटा) दोनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच देख रहे थे। उसी दौरान बेटे दीपक ने टीवी बंद कर दिया। जिसके बाद पिता गणेश प्रसाद और बेटे दीपक में जमकर बहसबाजी हुई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में केबल से अपने ही बेटे का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

kanpur crime news

गिरफ्तारी के बाद पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फिलहाल पिता गणेश प्रसाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बात का खुलासा सोमवार (20 नवंबर) को हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन जैसे ही गणेश ने अपने बेटे की हत्या की, उसके बाद वह फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

आरोपी गणेश ने पुलिस को बताया कि, 'मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच देख रहा था। इसी दौरान बेटे ने टीवी बंद कर दिया और कहने लगा कि पहले खाना बनाओ...उसके बाद देखना। जिसपर मुझे बहुत गुस्सा आया...हम दोनों की बहस होने लगी। लड़ाई ज्यादा बढ़ गई और वह टीवी नहीं खोल रहा था...इसलिए मैंने, तार (केबल) से उसका गला घोंट दिया।'

पिता और बेटे में अक्सर होती थी लड़ाई!

परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि पिता और बेटे के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। पिता गणेश नेश का आदि था, इसलिए उसका बेटा हमेशा, उसे नशा छोड़ने के लिए टोकता रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+