प्रेमी के नाम की मेंहदी लगाकर लड़की कूद गई पुल से, देखें कूदने का लाइव वीडियो
कानपुर। कानपुर में बीएससी की एक छात्रा ने प्रेम पर पहरा बैठाए जाने पर रेलवे ओवरहेड ब्रिज से छलांग लगा दी। मौत की छलांग का वीडियो वायरल हो गया और जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। लेकिन एक और वीडियो में लड़की की मां का दिल पत्थर बना नजर आ रहा है। वह कैमरे से सामने भी लड़की और उसको बचाकर अस्पताल ले आने वाले लोगों को ही कोसती नजर आई। घटना रविवार दोपहर बाद की है।

रविवार दोपहर बाद इस छात्रा को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के ओवरहेड ब्रिज की रेलिंग पर खड़ा देखा गया। छात्रा की हरकत देखकर लोगों ने शोर मचाया और उसे नीचे उतरने को भी कहा। कई युवक उसे नीचे गिरने पर गोद मे लपक लेने के लिए भी खड़े हुए लेकिन पुल की ऊंचाई काफी होने से वे सही अंदाज नहीं लगा सके और छात्रा नीचे रेलवे ट्रैक के बीच जमीन पर आ गिरी। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा एक तमाशबीन ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन इंसानियत भी वहां जिंदा थी। एम्बुलेंस का इंतजार और पुलिस के पचड़े में फंसने की परवाह किये बगैर कुछ युवकों ने घायल छात्रा को उठाया और मोटर साईकिल पर ही लेकर अस्पताल की ओर भागे। अब कानपुर मेडिकल कालेज में डॉक्टर मल्टीपल इन्जरी का शिकार छात्रा की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
छात्रा के हाथों में मेंहदी रची हुई थी और मेंहंदी से ही आशीष त्रिपाठी नामक किसी लड़के का नाम लिखा हुआ था। इससे लोगों को समझते देर न लगी कि यह मामला किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। छात्रा के पास से मिले मोबाइल फोन से नम्बर निकालकर उसकी पहचान की गई और उसके घरवालों को खबर की गई। लेकिन अस्पताल पहुंची छात्रा की मां के तेवर कड़े थे। अपनी बेटी की हालत पर रहम खाने की बजाय उसने छात्रा की जान बचाने वाले युवकों को भला बुरा कहा।
इस बेदर्द मां का कहना था कि दो माह पहले ही उसने बेटी को पढ़ने के लिये कोचिंग ज्वाइन कराई थी लेकिन वो वहां एक सहपाठी से मेलजोल बढ़ा बैठी। इस पर रोक लगाई गई तो आज उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मां की आवाज में बेटी की हालत देखकर भी कोई नर्मी नहीं था। उसके दिल में कोई तड़प नहीं थी।
छात्रा द्वारा पुल से लगायी गई छलांग का यह वीडियो किसी तमाशबीन ने जरूर बनाया लेकिन जिस तरह इलाकाई लोगों की वजह से छात्रा की जान बची, इसके बाद उसकी मा को भी पुरानी बातें भूलकर अपनी बेटी को जीने का हौसला देना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications