VIDEO: कानपुर में दो ट्रकों की सीधी टक्कर से चार लोगों की दर्दनाक मौत
मरने वाले गाड़ी की बुरी तरह से चपेट में आए और दर्दनाक तरीके से उनका शव देखा गया। आमने-सामने से हुई भिड़ंत के चलते हादसा काफी दर्दनाक था।
कानपुर। कानपुर के एनएच-86 पर सुबह एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रकों की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास का है। घायलों को इलाज के लिए हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। जो लोग मौके पर मौजूद थे, उन्होंने हादसे की वीभत्सता बताई।

मरने वाले गाड़ी की बुरी तरह से चपेट में आए और दर्दनाक तरीके से उनका शव देखा गया। आमने-सामने से हुई भिड़ंत के चलते भी हादसा काफी दर्दनाक घटा, स्थानीय लोगों ने पूरी कोशिश कर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि चाहकर भी लोग कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। चूंकी सजेती हमीरपुर की सीमा से सटा है इसलिए बेहतर उपचार के लिए घायलों को यहां भर्ती कराया गया है।


Read more: PICs: PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंचीं इलाहबाद, जमकर लगे जिंदाबाद के नारे












Click it and Unblock the Notifications