VIDEO: पूर्व IPS की पत्नी से सारे जेवर उतरवाकर चंपत हुए 'पुलिसवाले'
कानपुर। कानपुर जिले के नौबस्ता इलाके में एक पूर्व आईपीएस की पत्नी के साथ टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसवाला बता कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फर्जी पुलिसवाले महिला को इलाके में लूट का डर दिखाकर उनके सारे जेवर उतरवाकर फरार हो गए।

मामला कानपुर के नौबस्ता इलाके के केशव नगर कॉलोनी का है जहां डब्ल्यू ब्लॉक में रहने वाली अरविंद कुमारी वर्मा घर के बाहर खड़ी सब्जियां खरीद रहीं थी। उसी वक्त दो युवक आए और उनसे कहा कि आपके इलाके में लूट की वारदात हो गई है और आप अपने सारे जेवर उतार कर अपने पास रख लो। उन्होंने बताया कि सारे जेवर उतारकर उन युवकों ने एक कपड़े में रखवा कर उन्हें दे दिया और बाइक स्टार्ट कर निकल गए।
उन्होंने घर जाकर जैसे ही जेवर वाला कपड़ा खोला तो वह खाली था। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता अरविंद कुमारी वर्मा ने बताया कि टप्पेबाज उनके गले की चेन, हीरे की अंगूठी और एक सोने की अंगूठी ले गए हैं। मामले में एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी बनकर महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications