दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन के लिए की गंदी बात तो सगे भाइयों को दे दी मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने नशे की हालत में मां-बहन के लिए गंदी बात की, तो दोनों भाइयों को मार डाला था। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि मां की वीडियो बनाने और धंधा करने की बात कहने पर उन्होंने आपा खो दिया और दोनों की हत्या कर दी। एक आरोपी 12वीं का छात्र है जबकि दूसरा एसएससी की तैयारी कर रहा है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

kanpur double murder case reveals death to the brothers

शुक्रवार की सुबह काकादेव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक कार बरामद हुई थी। जिसमें पुलिस को आगे की दोनों सीटों पर खून, कुछ सिम कार्ड और एक बैग में पचास हजार रुपए बरामद हुए। गाड़ी नंबर से पता चला कि गाड़ी क्षेत्र में रहने वाले मोनू सिंह की है जो खुद ड्राइविंग का काम करता है। गुरूवार रात से वह अपने भाई प्रिन्सी के साथ लापता था। लेकिन शनिवार रात को एक खाली प्लाट से पुलिस को दोनों भाईयों की लाश बरामद हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो क्षेत्र में ही रहने वाले आकाश,शुभम और अमरथापा का नाम सामने आया। पुलिस ने आकाश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमर अभी भी फरार है।

kanpur double murder case reveals death to the brothers

पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनका कहना है कि नशे में धुत दोनों भाईयों ने रास्ते में उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। जिसके बाद उन्होंने अमर के साथ और शराब पी। इसके बाद दोनों ने कार में पेट्रोल डलवाने की बात कह कर अमर से रुपए मांगे। अमर ने पैसे न होने की बात कही तो दोनों भाइयों ने अमर और उनकी मां-बहनों को लेकर गंदी बात शुरु कर दी और कहा कि अपनी मां बहन से वीडियो और धंधा करा कर रकम कमाओ। मना करने पर भी वह नहीं माने तो पहले अमर ने प्रिन्सी पर ईट से वार कर दिया। बाद में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया भाई मोनू के विरोध करने पर उस पर भी हमला कर दिया। दोनों के शवों को खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया। जहां पहले से खुदे गड्ढे में उन्हें गाढ कर तीनों फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- परिवार ने कहा रवीना ने सुरेंद्र और परिवार को तबाह किया, पत्नी ने भी अब तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+