कांग्रेस महिला प्रत्याशी ने चुनाव जीतने को अपनाया अनोखा हथकंडा, स्कूली बच्चों को बनाया जरिया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में होने वाले मेयर चुनाव का प्रचार जोरों पर है। हर प्रत्याशी अपनी तरह से चुनाव जीतने के लिए जोर लगाए हुए है और इसके लिए अलग अलग हथकंडे भी अपना रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी से मेयर पद की उम्मीदवार वन्दना मिश्रा ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने स्कूल के बच्चों को ही मोहरा बना दिया। सर्वोदय नगर व आजाद नगर में डीपीएस स्कूल की दो ब्रांच हैं जिसकी वाइस चेयरमैन वंदना मिश्रा है। दोनों स्कूलों को अगर मिला लिया जाए तो करीब सात हजार बच्चे पढ़े हैं। वंदना मिश्रा ने किया यूं कि निकाय चुनाव में खुद को जिताने के लिए उन्होंने बच्चों की डायरियों में नोटिस चिपका कर घर में अभिभावकों को भेज वोट देने की अपील कर दी।

चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस मेयर पद की उम्मीदवार वन्दना मिश्रा ने अपने कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल से कराया। कार्यालय खुलने के बाद वन्दना मिश्रा अपने समर्थकों के साथ जनता से मिलकर चुनाव में वोट देने की अपील कर रही थीं, लेकिन शायद उनको चुनाव जीतने में कोई शक नजर आया इसलिए उन्होंने चुनाव प्रचार का अलग ही हथकंड़ा अपना लिया।

उन्होंने अपने दोनों स्कूलों के बच्चों की नोट बुक पर अभिभावकों के नाम नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में लिखा हुआ है की वाइस चेयरमैन वन्दना मिश्रा कांग्रेस पार्टी से मेयर पद की उम्मीदवार हैं, नोटिस को देखें और सपोर्ट करें। इस सम्बन्ध में जब वन्दना मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने साफ़ तौर पर इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications