14 अगस्त की रात में फहराया जाता है झंडा, 72 गोले दाग कर मनाया आजादी का जश्न

कानपुर। 15 अगस्त वैसे तो पूरे देश में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन कानपुर में इसकी अलग ही परंपरा है। 14 और 15 अगस्त की रात को 12 बजते ही जैसे ही घड़ी की सुई पहले सेकेण्ड को छूती है तो यहां झंडारोहण किया जाता है। यहां रात में ही बड़ी धूम धाम से 15 अगस्त का झंडा फहराया जाता है।

Kanpur celebrate Independence Day India at midnight

मंगलवार की रात ठीक 12 बजते ही यहां आतिश बाजी के साथ 72 गोले दाग कर आजादी का 72 वां जश्न मनाया गया। कानपुर शहर के मेस्टन रोड के बीच वाले मंदिर के पास यह परंपरा 1947 से मनाते चले आ रहे है। यहां सबसे पहले 1947 को 14 अगस्त की रात 12 बजे तब झंडा फहराया गया था, जब अंग्रेजों ने भारत को आजादी सौंपी थी।

Kanpur celebrate Independence Day India at midnight

आजादी के बाद तब से यहां हर साल 14 अगस्त को रात 12 बजे ही 15 अगस्त मनाया जाता है और झण्डा रोहण किया जाता है।मंगलवार की देर रात इस समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जयसवाल भी शामिल थे। इस झंडा रोहण में शहर के सभी वर्ग के लोगों के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी भाग लेते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+