कानपुर में पकड़े गए आतंकी का क्या था 'एयरफोर्स' कनेक्शन, मकान मालिक ने किया खुलासा

कानपुर। उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिजम स्क्वॉड) ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक संदिग्ध आतंकी कमरुज्जमा को कानपुर से गिरफ्तार किया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यह आतंकवादी गणेश चतुर्थी पर हमले को अंजाम देना चाहता था। जहां एक ओर पुलिस गिरफ्तार किए गए आतंकी से पूछताछ कर रही है। वहीं मीडिया से बातचीत में मकान मालिक ने काफी अहम जानकारी दी है। यह मकान मालिक वही हैं जिनके मकान में संदिग्ध आतंकी कमरुज्जमा रहता था। आइये जानते हैं माकान मालिक ने क्या कहा-

कानपुर के चकेरी से हुई गिरफ्तारी

कानपुर के चकेरी से हुई गिरफ्तारी

एटीएस ने संदिग्ध आतंकी करुज्जमा को कानपुर के चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यहां वह उजियारी लाल यादव के घर में रह रहा था। जिस मकान में वह रह रहा था वहां उसके अलावा 9 अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बता दें कि जिस जगह पर वह रह रहा था वहां से एक किलोमीटर की परिधि में अहिरवां हवाई अड्डा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल का दफ्तर है। आसपास के इलाके में सेना और एयरफोर्स से जुड़े लोगों के घर हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसके फोन में कानपुर के कलेक्टरगंज स्थित सिद्धि विनायक मंदिर की बुधवार को बनाई गई करीब साढ़े पांच मिनट की वीडियो क्लिप भी मिली है। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि वह कोई गणेश चतुर्थी के मौके पर कोई बड़ा धमाका करने की फिराक में था।

क्या बताया मकान मालिक ने

क्या बताया मकान मालिक ने

मकान मालिक उजियारी लाल यादव ने बताया कि संदिग्ध ने तकरीबन दो महीने पहले कमरा किराये पर लिया था। किराये पर कमरा लेने के दौरान ही उसने कह दिया था कि वह कुछ महीनों में ही कमरा छोड़ देगा। उजियारी लाल ने बताया कि करीब दो महीने पहले कमर उल-जमां उनके पास आया था। उसने अपना नाम सही नहीं बताया था। खुद को एक निजी संचार कंपनी के टॉवर का मैकेनिक बताया था। आईडी (पहचान पत्र) मांगा था, लेकिन उसने नहीं दी और टालता रहा।

 साथ में रहने वाले किरायेदार क्या बोले?

साथ में रहने वाले किरायेदार क्या बोले?

मकान में रहने वाली एक अन्य किरायेदार पूजा ने पुलिस को बताया कि कमर उल-जमां के पास ज्यादा सामना नहीं थी। वह स्कूटी से गृहस्थी का पूरा सामान ले आया था। स्कूटी पर एयरफोर्स लिखा था। कमर उल-जमां के कमरे में अक्सर रात में दो-तीन लोग आते थे और सुबह होने से पहले ही निकल जाते थे। उसने वहां के लोगों को अपना नाम करीम बताया था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। पीने का पानी तक बाहर से लेकर आता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+