सुनसान सड़क पर जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे थे दो शख्स, इस तरकीब से बची जान

कन्नौज। कन्नौज में दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रक और कानपुर से आ रही डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों की भिड़त इतनी जोरदार थी कि आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। जिसके बाद दोनों के ही ड्राइवर उसी जगह फंस गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये, लेकिन उनको तुरन्त निकालने वाला कोई नहीं था। कुछ देर बाद एक सवारियों से भरी बस रास्ते से निकली जिससे बस की सवारियों ने दोनों फंसे हुए चालकों को निकाल कर बाहर किया और सूचना पुलिस को दी। दोनों ड्राइवरों को गम्भीर चोटें आयी है। जिससे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन के माध्यम से किनारे लगा दिया है तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kannauj road accident in 2 men injured badly

सुबह करीब 5 बजे के करीब पीएसएम डिग्री कालेज के पास जी0टी0रोड पर ट्रक और डीसीएम की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें किशनी मैनपुरी का रहने वाला ट्रक सवार चालक शिव चरन और दूसरा डीसीएम चालक नेक पाल पुत्र नेक पाल सिंह निवासी थाना सारो जिला कासगंज बुरी तरह जख्मी होकर ट्रक में ही फंस गये। सुबह का समय था इसलिए किसी को यह पता ही नही चला कि इसमें दो ड्राइवर फसे हुए है और जो अपनी मौत से जिन्दगी की जंग लड़ रहे है।

प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो हादसा उसके सामने हुआ था लेकिन वह अकेला उन दोनों ड्राइवरों की मदद के लिए सक्षम नहीं था जिससे उसने रास्ते में आती हुई एक बस की सवारियों से मदद मांगी और उसके बाद सवारियों ने उतर कर उसकी मदद की और ट्रक में फंसे हुए दोनों ड्राइवरों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भेज दिया और मौके पर क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को किनारे किया जिससे रास्ता साफ हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालकों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+