कन्नौज: जमीनी विवाद में घर में घुसकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

कन्नौज। कन्नौज में गुरसहायगंज कोतवाली के भूसीनागर गांव में दलित की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक को जमीनी विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। वारदात में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। सोमवार की सुबह इस सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प मच गया।

kannauj men beaten a dalit man to murder

जमीन के विवाद में हुई हत्या

गांव के रामनिवास जाटव का अपने ही गांव के अभिषेक सिंह भदौरिया और नरबेश सिंह के परिवार से एक ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन इसको लेकर दोनों में झड़पें होती रहती थीं। सोमवार की सुबह अभिषेक और नरबेश अपने कुछ साथियों के साथ रामनिवास के घर में घुस गए। आरोप है वे घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और सोते समय ही रामनिवास को बुरी तरह पीटा। अचानक हुए हमले से रामनिवास बदहवास हो गया। उसे बचाने के लिए पहुंचीं उसकी पत्नी रामकली और पुत्री सोनम को भी बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में रामनिवास बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अधमरा करके आरोपी भाग खड़े हुए, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जख़्मी रामनिवास को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुत्री सोनम भी ज़ख़्मी है।

तीन दिन से हो रही झड़प, बेखबर रही पुलिस
हत्याकांड के पीछे पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है के इस मामले में पिछले तीन दिनों से दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ। झड़पें भी हुईं। रामनिवास की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन पुलिस इसे टरकाती रही। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने रामनिवास की हत्या कर दी।

दलित बनकर खरीदी थी ज़मीन
विवाद के पीछे की जो कहानी है वो भी लोगों को हैरत में डाल रही है। बताया जा रहा है के आरोपी नरबेश सिंह ने अपनी पत्नी किरण को दलित बताकर नामनिवास के भाई रवि से उसकी जमीन खरीद ली थी। रामनिवास इसका विरोध कर रहा था। रामनिवास का विरोध करना नरबेश सिंह और अभिषेक को नागवार गुज़र रहा था इसलिए उसे मार डाला।

ये भी पढें- बहन की सगाई करने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+