कन्नौज: बेऔलाद के तानों से परेशान थी पत्नी, पति ने पड़ोसी को दी बेरहम मौत
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इस हत्या के खुलासे के पीछे जो कहना सामने आई है वह काफी चौंका देने वाला है। आरोपी अभियुक्त ने यह हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि मृतक की पत्नी उसकी पत्नी को बेऔलाद का ताना मारती थी।

मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी मृतक नदीम के घर 18 अगस्त की रात्रि साढ़े 3 बजे के करीब छत पर पहुंचा जहां सोते समय नदीम, उसकी पत्नी आशमा एवं उसके बच्चों पर हमला कर दिया गया। इस हमलें में पत्नी आशमा और उसका पुत्र सलमान घायल हो गये थे तो वहीं नदीम की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई कि कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया है जिसमें नदीम की हत्या कर दी गई है।
इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई अन्सार की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस की पड़ताल के बाद जो सच सामने आया उसने लोगों को चौंका दिया। हत्या को अन्जाम देने वाले बदमाश नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला जो उसके ही पड़ोस में रहता था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना की रणनीति तैयार करके घटना को अन्जाम दिया।
पुलिस ने इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या दो कारणों से की गई थी। एक तो मृतक नदीम के साथ हत्यारोपी शादी में खाना बनाने का काम करते थे जिसके बाद दोनों ही अलग-अलग हो गये और नदीम अलग काम करने लगा जिस कारण हत्यारोपी कलीम को इस व्यवसाय में नुकसान होने लगा। वह अन्दर ही अन्दर इस बात की रंजिश मानने लगा और दूसरी ओर मृतक नदीम की पत्नी आशमा उसकी पत्नी को यह ताना मारती थी कि उसकी पत्नी के कोई बच्चा नहीं है। वह बेऔलाद है इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए उसने रंजिशन इस घटना को अन्जाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications