UP: कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, IT की छापेमारी में घर से मिला था अरबों का 'खजाना'
कानपुर, 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयकर विभाग ने कारोबारी पीयूष जैन के आवास पर छापेमारी में करोड़ों का कैश और कीमती जूलरी बरामद की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीयूष को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, पीयूष जैन की गुप्त दौलत तक पहुंचने के लिए जांच टीम को ताला तोड़ने के कारीगर, हथौड़ा, गैस कटर और वेल्डिंग मशीन की भी मदद लेनी पड़ी थी। अब तक पीयूष के पास से आयकर विभाग ने 200 करोड़ से अधिक का कैश और करोड़ों की जूलरी बरामद की है।
Recommended Video

बता दें कि पीयूष जैन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को घर के अंदर तहखाना मिला था, इसके अलावा एक अन्य फ्लैट में 300 चाभियां मिलीं। फिलहाल कारोबारी के घर से बरामद किए गए कैश, जूलरी और दस्तावेज को लेकर डीजीजीआई की तरफ से पुष्टिकर आने का इंजतार है। रविवार को आयकर विभाग ने पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पुश्तैनी घर में भी छापेमापी की थी। गौरतलब है कि कानपुर में पान मसाला कारोबार में पीयूष का सिक्का चलता है, अधिकरत मैन्युफैक्चर्स पीयूष जैन से ही पान मसाला कम्पाउंड खरीदते हैं।
यह भी पढ़ें: पीयूष जैन का जिक्र करते हुए CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ये पैसा गरीबों का है, जिसे...
पीयूष जैन के कानपुर के जूही स्थित आनंदपुरी घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) और आईटी की संयुक्त टीम ने 23 दिसंबर की सुबह छापेमारी शुरू की। 24 दिसंबर की शाम तक टीम ने 177 करोड़ रुपए बरामद कर लिया था। कैश को गिनने के लिए 14 मशीने और एसबीआई के अधिकारियों का सहयोग लिया गया था। वहीं, 24 दिसंबर की शाम को एक टीम पीयूष के बेटे प्रत्यूष को लेकर कन्नौज स्थित घर पर पहुंची। यहां जांच टीम को तहखाना मिला जिसमें रुपयों से भरे करीब आठ बोरे और एक गत्ते में सोने के बिस्कुट मिले। बोरे में मिले कैश की गिनती के लिए अधिकारियों ने नोट गिनने वाली मशीने मंगाई।












Click it and Unblock the Notifications