पीयूष जैन का जिक्र करते हुए CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ये पैसा गरीबों का है, जिसे...

प्रयागराज, 26 दिसंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में भूमि पूजन कर 'प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी' का शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों सहित 158 करोड़ लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चाबी सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने एक जनसभा को संबोधित किया। कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी में मिली अकूत दौलत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

Recommended Video

    पीयूष ने छुपाई थी अकूत दौलत, घर की दीवारों में मिले नोटों के बंडल और तहखाना, 12 कमरे खुलने अभी बाकी
    cm yogi adityanath targets samajwadi party over cash recovered from piyush jain house in Raid

    'यह पैसा गरीबों का है, जिसे उन्होंने सरकार के संरक्षण में लूटा'

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा से जुड़ा एक शख्स 'समाजवादी परफ्यूम' की बात करता था, जिस पर हमारे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये कोई परफ्यूम नहीं बल्कि 'समाजवादी बदबू' है। उनकी दीवारों से आज 257 करोड़ रुपए और कई किलो सोना-चांदी बरामद हुआ है। आज भी 100 करोड़ रुपए और कई किलो सोना-चांदी बरामद किया गया। यह पैसा गरीबों का है, जिसे उन्होंने सरकार के संरक्षण में लूटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था, लेकिन आज हमने प्रयागराज में आवास की दो योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत प्रयागराज में गैंगस्टर्स के कब्जे ले छुड़ाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे।

    बता दें, पीयूष जैन हुई कार्रवाई के बाद बीजेपी उन्हें समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताकर अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। वहीं, सपा का कहना है कि पीयूष जैन का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कारोबारी पीयूष जैन का एमएलसी पम्पी जैन और सपा के साथ कोई संबंध नहीं है। सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने इस बारे में ट्वीट किया जिसको अखिलेश ने रिट्वीट किया था। सपा नेता ने कहा कि भाजपा और मीडिया पीयूष जैन को सपा से जबरन जोड़कर पार्टी को बदनाम कर रही है। सपा एमएलसी पम्पी जैन से पीयूष जैन का कोई मतलब नहीं। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि सुबह तलक चीखकर सुना रहे थे कुछ ख़बरनवीस 'जिसके' गुनाह की कहानी... 'उसका' बादशाह से ताल्लुक़ निकलते ही शाम तलक वो खामोश हो गये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+