छात्रा से अश्लीलता कर रहा था बाबा, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा तो थाने में बैठकर पी गया पूरी बोतल
कन्नौज। आज के दौर में संत का चोला ओढ़ना आसान हो गया है। अपराधी से लेकर शराबी जुआरी जो देखो वही बाबा बन सड़कों पर घूम रहा है और अपने कुकृत्यों को बाबा के छोले की आड़ में छुपाये घूम रहा है। ऐसा ही एक बाबा उस समय पुलिस गिरफ्त में आया जब उसने सरेराह छात्रा से अश्लील हरकतें कर दीं। जिसके बाद बाबा को पकड़कर लोगों ने धुन दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। मगर गजब की बात तो तब हो गई जब बाबा थाने में कुर्सी पर बैठकर रंगबाजी के साथ देशी शराब की बोतल निकाली और खुलेआम पुलिस वालों के सामने गड़क ली। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और तो और इस बीच वह पुलिसकर्मियों को गलियां भी देता रहा।

इस बात पर हुई बाबा की धुनाई
जनपद कन्नौज के कस्वा तालग्राम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाबा को कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। माजरा समझ में तब आया जब मालूम पड़ा कि एक छात्रा गुरसहायगंज से तालग्राम जाने के लिए बस में बैठी थी। उसके पास सीट पर एक साधु वेश धारी बाबा भी बैठ गया। छात्रा की शिकायत है कि रास्ते में बाबा ने उसके साथ हरकत शुरू कर दी। तंग छात्रा तालग्राम बस स्टॉप चौराहे पर उतरी। लोगों को बाबा कर हरकतों के बारे में बताया। गुस्साए लोगों ने बाबा की धुनाई कर दी। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ से घिरे बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस कर्मियों के सामने पिया पौवा
जहां पुलिस ने बाबा को बाहर कुर्सी पर बिठा दिया। इस बीच बाबा ने अपने झोले से शीशी निकाली और फिर शराब पीनी शुरू कर दी। शराब पीते हुए वह लगातार पुलिस को गलियां देता रहा और वहां मौजूद पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस तरह के मामलों को लेकर बाबा पहले से ही विवादित रहा है। थाना पुलिस के मुताबिक बाबा खुद को फर्रुखाबाद जिले के श्रृंगीरामपुर घाट का रहने वाला बता रहा है। उसके बाबत छानबीन कराई जा रही है, मामले में कार्रवाई की जाएगी। थाने में बाबा के शराब पीने की बात पर पुलिस चुप्पी साधे है।
पहले था ट्रक चालक
इस मामले बाद एक बात और सामने आई कि कथित बाबा को एक साल पहले भी सिकंदरपुर से भगाया गया था। यहा आश्रम में लोगों ने उसे शराब पीते हुए पकड़ा था। आश्रम में भी वह लड़कियों से अश्लील हरकतें करता था और लोगों ने उसे पीटा था। ग्रामीणों की माने तो चार साल पहले वह ट्रक चालक था और इसके बाद बाबा बनकर गुमराह करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications