Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vrindavan: दुल्हन की तरह सज गई कान्हा की नगरी, हर कोई कर रहा अपने 'लल्ला' के जन्म का इंतजार, देखें तस्वीरें

कान्हा की नगरी वृंदावन में भगवान कृष्ण लला का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज मनाया जा रहा है। यहां के मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। जिसके चलते यहां की हर एक गली कृष्णामय हो गई है। यहां लल्ला के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। आज मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

आपको बता दें कि वृंदावन के प्रत्येक मंदिर में कृष्ण लला के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में 251 किलो पंचामृत से कृष्ण लला का अभिषेक किया गया। वहीं वृंदावन के शाह जी मंदिर में 101 किलो पंचामृत से अभिषेक हुआ।

Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

उधर, तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।

Recommended Video

    दुल्हन की तरह सज गई कान्हा की नगरी, हर कोई कर रहा अपने 'लल्ला' के जन्म का इंतजार
    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    वहीं वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी हुई है। भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा जपते हुए अपने आराध्य के दर्शन को आतुर हैं।

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हो गए हैं। जहाँ एक तरफ श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने नगर यात्रा निकाली है, वहीं मुख्य द्वार के सामने कलाकार नृत्य कर रहे हैं। हर कोई अपने कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    बता दें कि वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। ठाकुरजी का मंत्रोच्चारों के मध्य महाभिषेक किया गया है। अभिषेक के दौरान मंदिर में जयकारों से गूंज उठा है। राधारमण मंदिर में सेवायतों ने वेदमंत्रों के मध्य 2100 किलो दूघ, दही, घी, शक्कर, पंचगव्य, सर्वोषधि,गंधाष्टक और बीजाष्टक से ठा. राधारमण महाराज का महाभिषेक विधिविधान पूर्वक किया है।

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    Kanha city Vrindavan mathura decorated everyone is waiting for the birth of lord krishna

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+