कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने जताया गहरा शोक, अब तक 15 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Kanchanjungha Express Accident: आज सुबह पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच पटरी से उतर गए हैं।

रेलवे बोर्ड के अनुसार, सिग्नल की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं।

CM Yogi Adityanath

राहत और बचाव कार्य जारी है तो वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि बढ़ा दी गई है। अब हादसे में मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

CM योगी ने दुख व्यक्त किया

तो वहीं इस घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्य़नाथ ने भी घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।उन्होंने ट्वीट किया है कि 'पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

पीएम मोदी ने ट्विवटर पर लिखा कि 'पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।'

अमित शाह ने भी गहरा शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+