कलयुग के 'श्रवण' की कहानी है सबसे अलग, माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से ला रहा मेरठ, देखें Video
Kanwar Yatra 2024: मेरठ जनपद की एक गांव का रहने वाले युवक अपने वृद्ध माता-पिता को लेकर कावड़ यात्रा पर निकला हुआ है। युवक को जो भी देख रहा है वह उसका वीडियो बना रहा है। लोगों द्वारा कलयुग के श्रवण कुमार की जमकर तारीफ की जा रही है।
देखने वाले लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मौजूदा समय में अपने मां-बाप को तीर्थ या फिर कांवड़ यात्रा करने के लिए कोई बेटा इतना बड़ा संघर्ष कर सकता है। फिलहाल मां-बाप को कावड़ में बिठाकर यात्रा कर रहे बिट्टू कुमार की कहानी सबसे अलग है।

दरअसल, बिट्टू कुमार मूल रूप से मेरठ जनपद के डेरी दोषाती गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह हरिद्वार में स्थित हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर अपने घर मेरठ के लिए निकला है।
Recommended Video
बिट्टू ने यह भी बताया कि प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस दौरान थक जाने पर वह रुक कर आराम भी करता है। बिट्टू का कहना है कि हर की पौड़ी उसके गांव की दूरी करीब 180 किलोमीटर है और वह पूरी दूरी अपने माता-पिता को इसी तरह लेकर तय करेगा।
इस तरह से मन में आया यह विचार
बिट्टू कुमार ने बताया कि वह हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए जाता था। पिछले कई बार उसने देखा कि कई लोग अपने बूढ़े माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर कावड़ यात्रा करते थे। उसने कहा कि ऐसे में उसके मन में भी यह विचार आया कि वह भी अपने माता-पिता को यात्रा कराएगा।
अब साल सावन माह प्रारंभ हो जाने के बाद बिट्टू कुमार अपने माता-पिता को लेकर हरिद्वार पहुंचा और वहां से गंगाजल लेकर मेरठ के लिए निकल चुका है। रास्ते में लोग उसका स्वागत भी कर रहे हैं तथा उसका हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
मां बाप ने कहा इससे अधिक क्या चाहिए
इस बारे में बिट्टू कुमार की मां ने कहा कि हमारा बेटा हमें तीर्थ यात्रा पर ले जा रहा है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है। बिट्टू कुमार के पिता रणवीर कहते हैं कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा उन्हें कावड़ में बैठाकर कावड़ यात्रा पर ले जाएगा।
बिट्टू कुमार के पिता भी अपने बेटे के इस कदम से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा श्रवण कुमार से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बेटों को अपने माता-पिता की इसी तरह सेवा करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications