MP Brijbhushan Singh: कम नहीं हो रहीं कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह की मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
Kaiserganj MP Brij Bhushan Singh News: कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बृजभूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शनिवार को खरगूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उनके खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सांसद बृजभूषण सिंह ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ खरगूपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। दी गई तहरीर में बताया गया है कि सांसद ने गोपालबाग, मल्लपुर बाजार, भवनियापुर, देवरिया कला समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया था।
थानेदारों से मांगा गया है स्पष्टीकरण
यह भी बता दें की सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ इसके पहले भी आचार संहिता के उल्लंघन करने से जुड़ा मामला आया था। उसे मामले में भी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ गुरुवार को नोटिस जारी किया गया था।
कर्नलगंज एसडीएम ने नोटिस जारी करते हुए सांसद बृजभूषण सिंह से जवाब तलब किया था। वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद बिना अनुमति के काफी संख्या में वाहनों से काफिला निकालने के मामले में कार्रवाई न करने पर कटरा, कर्नलगंज और परसुपुर आदि थानों के थानाध्यक्षों से एसडीएम में स्पष्टीकरण मांगा था।
एसडीम कर्नलगंज भरत भार्गव द्वारा बताया गया की विभिन्न माध्यमों से पता चला कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक जनप्रतिनिधि द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करते हुए काफी संख्या में वाहनों के साथ काफिला निकाला गया।
जनपद में धारा 144 लागू है ऐसे में इस प्रकार के किसी आयोजन के लिए पहले ही जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी यदि अनुमति नहीं ली जाती है तो एफएसटी द्वारा जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications