कैराना में जयंत चौधरी का वो आखिरी दांव, जिसने भाजपा से छीन ली जीत
कैराना की जीत को 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक कठिन चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है और इस चुनौती का खड़ा करने में आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने बड़ी भूमिका निभाई।
नई दिल्ली। यूपी की बहुचर्चित लोकसभा सीट कैराना पर विपक्ष ने भाजपा को पटखनी देते हुए बड़ी जीत हासिल की है। कैराना में आरएलडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी सपा नेत्री तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हरा दिया है। तबस्सुम हसन को जहां कांग्रेस का समर्थन हासिल था, वहीं बसपा ने भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। कैराना की जीत को 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक कठिन चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है और इस चुनौती का खड़ा करने में आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने बड़ी भूमिका निभाई। जयंत ने आखिरी वक्त पर एक ऐसा दांव चला, जिसने भाजपा को जीत से काफी दूर कर दिया।

आखिर क्या था जयंत का वो दांव?
दरअसल, कैराना सीट पर आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन के देवर कुंवर हसन ने भी एक अन्य पार्टी लोकदल से नामांकन किया था। कुंवर हसन 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुंवर हसन ने 1 लाख 60 हजार वोट हासिल किए थे, जिसका सीधा फायदा भाजपा उम्मीदवार हुकुम सिंह को मिला था। कुंवर हसन के भाई और चेयरमैन अनवर हसन की भी कैराना इलाके में मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस बार भी कुंवर हसन के मैदान में उतरने से माना जा रहा था कि वो बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट हासिल करेंगे, जिसका फायदा भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को मिल सकता है।

और लगभग नामुमकिन हो गई भाजपा की जीत!
ऐसे में आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने अपना आखिरी दांव चला। जयंत चौधरी ने चुनाव के आखिरी दिनों में खुद जाकर कुंवर हसन से मुलाकात कर उन्हें समर्थन देने के लिए राजी किया और आखिरकार कुंवर हसन ने अपनी भाभी तबस्सुम हसन को अपना समर्थन दे दिया। आरएलडी के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद कुंवर हसन ने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते हुए चुनाव से हटने का ऐलान किया है। रालोद-सपा-बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन के बाद कैराना सीट पर ये सबसे बड़ा सियासी उलटफेर था, जिसने भाजपा की जीत को लगभग नामुमकिन कर दिया।

कैसे हुई कैराना में जीत की तैयारी
आपको बता दें कि कैराना सीट पर पहले खुद आरएलडी नेता जयंत चौधरी महागठबंधन के अंतर्गत चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए जयंत चौधरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की, लेकिन बात नहीं बन पाई। पहले तय हुआ कि कैराना में सपा उम्मीदवार और नूरपुर में आरएलडी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, लेकिन बाद में चौधरी अजीत सिंह ने अखिलेश यादव से बात कर उन्हें कैराना की सीट आरएलडी को देने के लिए राजी किया। इसके बाद सपा नेत्री तबस्सुम हसन को आरएलडी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications