Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट?
Jewar Noida Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज‑1) का उद्घाटन किया, जिसके बाद सबके मन में यही सवाल चल रहे हैं कि यहां से कौन-कौन सी फ्लाइट उड़ेंगी, कब से टिकट बुकिंग शुरू होगी और उनका रूट क्या होगा, तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन सारे सवालों का जवाब।

Jewar Noida Airport Ticket Booking: नोएडा एयरपोर्ट पर कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग
आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट की बुकिंग अप्रैल या मई 2026 से शुरू होने के आसार हैं क्योंकि नियम के मुताबिक किसी भी एयरपोर्ट को हवाई सेवा शुरू करने के लिए सबसे पहले एयरोड्रम लाइसेंस चाहिए होता है और इसके 45 दिनों के बाद फ्लाइट सर्विस शुरू होती है। इस एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला था, ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में यहां से हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
Noida Airport से तीन इंटरनेशनल प्लाइट्स
शुरुआत में जेवर एयरपोर्ट से कुल 30 उड़ानें शुरू की जाएगी, जिनमें 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी, जो ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए होंगी। इसके अलावा 25 डोमेस्टिक फ्लाइटस् होंगी जिसमें से कुछ कनेक्टिंग फ्लाइट भी होगी।
Noida Airport News Hindi: कौन सी एयरलाइंस के फ्लाइट उड़ेंगे?
- इंडिगो घरेलू उड़ानों के लिए।
- अकासा एयर भी डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस इंडरनेशनल उड़ानों के लिए।
Noida Airport Flight News:किन शहरों से हो सकती है कनेक्टिविटी?
- मुंबई
- बेंगलुरु
- हैदराबाद
- कोलकाता
- पुणे
- लखनऊ
- अहमदाबाद
- चेन्नई
- गोवा
- जयपुर
आपको बता दें कि ये भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है जो कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया गया है। फेज-1 पर करीब 1.2 करोड़ यात्री आ सकते हैं, जो कि इस भव्यता को बखूबी बयां कर रहे हैं। इसका रनवे 3900 मीटर लंबा है ये पूरी तरह से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और एडवांस्ड एयरफील्ड लाइटिंग से ढंका हुआ है, जहां से 24 घंटे के लिए हवाई यात्राएं संभव होंगी।
सड़कों से भी है Noida Airport की बढ़िया कनेक्टिविटी
नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा यमुना प्राधिकरण की 60 व 130 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ा है। इसलिए यहां आने के लिए आराम से लोगों को वाहनों की सुविधा मिल जाएगी तो वहीं जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन से भी जोड़ा जाना है, इसके जुड़ने के बाद नोएडा एयरपोर्ट हाईस्पीड ट्रेन से सीधे जुड़ने वाला पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications