Live

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद बोले पीएम मोदी- 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर चलती है BJP

जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यूपी देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे।

नोएडा, 25 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट', जिसे जेवर एयरपोर्ट भी कहा जाएगा, का शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास के मौके पर पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यूपी देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस एयरपोर्ट के शिलान्यास को सियासी तौर पर भी काफी अहम माना जा रहा है। पढ़िए, जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लाइव अपडेट्स।

Recommended Video

      Jewar Airport Bhumi Pujan: PM Modi बोले- UP ने खूब सुने थे ताने, अब बदली तस्वीर | Oneindia Hindi

      लाइव अपडेट्स

      LIVE Feed
      Nov 25, 2021, 3:08 pm IST

      इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रनीति का हिस्सा है, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रोजेक्ट्स अटके नहीं, लटके नहीं, भटके नहीं, हम ये सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि तय समय के भीतर ही इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा किया जाए- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:07 pm IST

      यूपी में पहले जो सरकार थी, उसने तो बकायदा चिठ्ठी लिखकर तब की केंद्र सरकार को कह दिया था कि इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाए, लेकिन आज डबल इंजन सरकार की ताकत से हम उसी एयरपोर्ट के शिलान्यास के साक्षी बन रहे हैं- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:06 pm IST

      2 दशक पहले यूपी की भाजपा सरकार ने जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का सपना देखा था, उसके बाद ये एयरपोर्ट अनेक सालों तक दिल्ली और लखनऊ में जो सरकारें रहीं, उनकी खींचतान में उलझा रहा- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:05 pm IST

      आज देश और दुनिया के निवेशक कहते हैं, उत्तर प्रदेश यानी- उत्तम सुविधा, निरंतर निवेश... यूपी की इसी अंतरराष्ट्रीय पहचान को, यूपी की नई इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी नए आयाम दे रही है- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:04 pm IST

      पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को अभाव और अंधकार में बनाए रखा, पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश को हमेशा झूठे सपने दिखाए, वही उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:03 pm IST

      पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लाखों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, रैपिड रेल कॉरिडोर हो, एक्सप्रेस वे हो, मेट्रो कनेक्टिविटी हो, पूर्वी और पश्चिमी समंदर से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हों, ये आधुनिक होते उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन रहे हैं- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:02 pm IST

      आजादी के 7 दशक बाद, पहली बार उत्तर प्रदेश को वो मिलना शुरु हुआ है, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है, डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे कनेक्टेड क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा है- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:02 pm IST

      हवाई अड्डे के निर्माण के दौरान रोजगार के हजारों अवसर बनते हैं, हवाई अड्डे को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी हजारों लोगों की आवश्यकता होती है, पश्चिमी यूपी के हजारों लोगों को ये एयरपोर्ट नए रोजगार भी देगा- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 3:00 pm IST

      यहां अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली जैसे अनेकों औद्योगिक क्षेत्र हैं, यहां सर्विस सेक्टर का बड़ा इकोसिस्टम भी है और एग्रीकल्चर सेक्टर में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अहम हिस्सेदारी है, अब इन क्षेत्रों का सामर्थ्य भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:56 pm IST

      अब तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भी तैयार होने वाला है, उससे भी अनेकों शहरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, इतना ही नहीं यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी होगी- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:52 pm IST

      आज देश में जितनी तेजी से एविएशन सेक्टर में वृद्धि हो रही है, जिस तेजी से भारतीय कंपनियां सैकड़ों नए विमानों को खरीद रही हैं, उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होगी- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:52 pm IST

      नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी एक बेहतरीन मॉडल बनेगा, यहां आने जाने के लिए टैक्सी से लेकर मेट्रो और रेल तक हर तरह की कनेक्टिविटी होगी- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:51 pm IST

      नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तरी भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा, ये इस पूरे क्षेत्र को नेशनल गतिशक्ति मास्टरप्लान का एक सशक्त प्रतिबिंब बनाएगा- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:50 pm IST

      21वीं सदी का भारत आज एक से बढ़कर एक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है, बेहतर सड़कें, बेहतर रेल ये सिर्फ इंफ्रा नहीं होते हैं बल्कि लोगों का पूरा जीवन बदल देते हैं- पीएम मोदी
      Nov 25, 2021, 2:49 pm IST

      जेवर एयरपोर्ट के भूमिपूजन के साथ ही दाऊजी मेले के लिए प्रसिद्ध जेवर भी अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो गया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
      Nov 25, 2021, 2:47 pm IST

      जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद बोले पीएम मोदी, इसका बहुत बड़ा लाभ दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को होगा
      Nov 25, 2021, 2:32 pm IST

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे मौजूद
      Nov 25, 2021, 2:19 pm IST

      जेवर एयरपोर्ट से आएगा यूपी में 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश, अयोध्या में भी बनने जा रहा है इंटरनेशनल एयरपोर्ट- ज्योतिरादित्य सिंधिया
      Nov 25, 2021, 2:18 pm IST

      जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, यूपी के विकास में एक नया अध्याय बनेगा ये एयरपोर्ट- ज्योतिरादित्य सिंधिया
      Nov 25, 2021, 1:51 pm IST

      जेवर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में शुरू होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम
      Nov 25, 2021, 10:50 am IST

      सिकंदराबाद-बुलंदशहर की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे, पलवल, नोएडा और जेवर से जानी वाली गाड़ियों को जेवर-खुर्जा मार्ग से कस्बा जहांगीरपुर से कस्बा झाजर की तरफ किया गया डायवर्ट
      Nov 25, 2021, 10:48 am IST

      बुलंदशहर-झाजर की तरफ से आ रही वीआईपी और मीडिया की गाड़ियों के लिए रनेहरा पुलिस चौकी के पीछे बनाई गई पार्किंग
      Nov 25, 2021, 10:46 am IST

      जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम के चलते किया गया रूट डायवर्जन, अलग-अलग जगहों पर बनाई गई वाहनों के लिए पार्किंग
      Nov 25, 2021, 10:08 am IST

      शुरू हो चुका है जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य, 1334 हेक्टेयर एरिया में फैला हुआ होगा जेवर एयरपोर्ट, 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला होगा एयरपोर्ट
      Nov 25, 2021, 10:05 am IST

      जेवर एयरपोर्ट से यूपी की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- एयरपोर्ट बनने के बाद 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
      Nov 25, 2021, 10:04 am IST

      दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से करीब 72 किलोमीटर और दादरी के मल्टी-नोडल लॉजिस्टिक्स हब से करीब 40 किलोमीटर दूर है जेवर एयरपोर्ट
      Nov 25, 2021, 10:02 am IST

      साल 2024 तक शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट, अधिकारियों ने बताया- शुरुआती सालों में आसपास के इलाकों में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद
      Nov 25, 2021, 9:56 am IST

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे मौजूद

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+